दिल्ली (एकता): कहते हैं कि जो सच्चे मन से ऊंचाइयों को छूता है उसे मंजिलें जरूर मिलती हैं। ऐसा ही कुछ ‘पंजाब की कटरीना’ कहलाने वाली और सबके दिलों पर राज करने वाली ‘शहनाज गिल’ ने कर दिखाया। पंजाब में म्यूजिक एल्बम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शहनाज गिल का आज पूरा देश फैन है।

उनकी चुलबुले बातें ही सबको अपनी आकर्षित करती हैं। शहनाज गिल ने अपने करियर में काफी मुश्किलें देखी। लेकिन अब इन दिनों उनका अपना शो ‘देसी वाइब्स’ काफी सुर्खियों में बना हुआ हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के शो पर कपिल शर्मा ने शिरकत की।

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा हाल ही में शहनाग गिल के शो ‘देसी वाइब्स’ में पहुंचे। दोनों को साथ देखकर फैंस काफी Crazy दिखे। इन तस्वीरों में कपिल और शहनाज साथ में कैमरा के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहनाज गिल ब्लू फ्लोरल साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं कॉमेडी किंग ने ब्लू जींस के साथ व्हाइट जर्सी पहनी हुई हैं। दोनों काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।

शहनाग गिल ने न्यूड मेकअप और बाल खुले छोड़े हुए हैं जिसमें वह काफी क्यूट दिख रही हैं। फैंस शो के एपिसोड के लिए काफी एक्साइटिड हैं। शहनाज गिल के शो का ये पांचवा एपिसोड है, जिसमें अब तक शाहिद कपूर, राजकुमार राव, रकुल प्रीत सिंह, भुवन बाम से सितारे नजर आ चुके हैं। अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पहुंचे हैं।

क्यों कहा जाता है शहनाज गिल को ‘पंजाब की कटरीना’?
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में 27 जनवरी 1994 को शहनाज गिल का जन्म हुआ था, जिसका दीवाना आज पूरा इंडिया है। छोटी उम्र से ही उसने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। 16-17 साल की उम्र में हर कोई उसे कटरीना कहकर बुलाने लगा था। कटरीना कहकर बुलाया जाना अपने आप में शहनाज के लिए एक बहुत बड़ी उपाधि थी। जब कोई उसे पंजाब की कटरीना बुलाता था तो वह काफी खुश होती थी। बस यहीं से उसका नाम ‘पंजाब की कटरीना’ पड़ गया। शहनाज गिल पंजाबी फिल्म हौंसला रख में सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई। बता दें कि 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह बिग बॉस 13 के विनर थे। इसी शो में शहना और सिद्धार्थ की जोड़ी सिडनाज बनी थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। सिद्धार्थ के जाने के बाद से शहनाज खुद को घर में बंद किया हुआ था। उनके लिए अभी संभलना मुश्किल हो रहा था। धीरे-धीरे उसने खुद को संभाला और आगे बढ़ी।
