टीवी के पॉपुलर एक्टर Vivian Dsena ने मिस्र की गर्लफ्रेंड संग गुपचुप तरीके से रचाई शादी

admin

दिल्ली (एकता): टीवी के जाने-माने एक्टर विवियन डीसेना ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा छुपाकर ही रखा। बता दें कि वह टीवी जगत के सबसे ज्यादा मांग करने वाले सितारों में से मशहूर हैं। एक्टर विवियन डीसेना   ने रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ ‘प्यार की ये एक कहानी’  और ‘ मधुबाला’ सहित कई लोकप्रिय टेलीविजन शोज में काम किया। इन्होंने अपनी काफी पहचान बनाई हुई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक्टर की हाल ही में शादी की खबर लीक हुई है। एक्टर विवियन डीसेना ने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड नौरान एली से शादी की है। मिस्र की पत्रकार नौरान एली से इन्होंने शादी की।

बताया जा रहा है कि पिछले साल दुल्हन के ही देश में आयोजित एक सेरेमनी में सिर्फ तुम एक्टर ने अपनी गर्लफ्रंड के साथ शादी के बंधन में बंधे। फिलहाल वह मुंबई के लोखंडावाला में विवियन के अपार्टमेंट में एक साल से अधिक समय से एक साथ रह रहा है। लेकिन उन्होंने इस शादी की बात का खुलासा नहीं किया है। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस शादी वाली बात का खुलासा किया था लेकिन शक्ति एक्टर ने कहा था कि वे आधिकारिक तौर पर शादी की घोषणा नहीं कर सकते।

एक्टर विवियन डीसेना ने इन शो से की करियर की शुरुआत  

विवियन ने लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘कसम से’ में सपोर्टिंग रोल करके अपने एक्टिंग की शुरुआत की। उन्होंने रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘प्यार की ये एक कहानी’ में एक पिशाच की भूमिका निभाई। उन्होंने ‘मधुबाला’ में आरके का किरदार निभाया और बाद में शो ‘शक्ति’ में हरमन सिंह के रूप में दिखाई दिए। विवियन डीसेना को आखिरी बार कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘सिर्फ तुम’ में देखा गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *