दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार जान्हवी कपूर का आज जन्मदिन है। वह आज 26 साल की हो गई है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बेहतरीन निर्देशक बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जाह्नवी कपूर की खूबसूरती के करोड़ों फैंस हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार जाह्नवी का जन्म 6 मार्च 1997 को मुम्बई में हुआ था। वह आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको एक खास बात बताने जा रहे हैं। कम लोगों को ही शायद पता होगा कि श्रीदेवी और बोनी ने अपनी बेटी का नाम उर्मिला की फिल्म जाह्नवी कपूर से प्रभावित होकर उनका नाम जान्हवी रखा था।

जाह्नवी कपूर ने कई शानदार फिल्में की। जो काफी हिट भी हुई। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत सबसे पहले धड़क फिल्म से ही की। इसके बाद मिली, गुड लक जेरी, रूही, जन-गन-मन, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, दोस्ताना 2, बवाल, घोस्ट स्टोरी, मिस्टर एंड मिसेज माही, बॉम्बे गर्ल, तख्त जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2018 में उन्होंने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जाह्नवी ने बहुत कम समय में ही अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर में काफी मुश्किलें भी देखीं। हालांकि उनकी मां यानि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी उनको डॉक्टर बनाना चाहती थी। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी पंसदीदा एक्ट्रेस कितनी पढ़ी-लिखी हैं। जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह ‘मैं एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हूं तो हमारी कई बातें हुईं।

काफी पढ़ी-लिखी हैं जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार जान्हवी कपूर काफी पढ़ी-लिखी है। वह मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ी है। स्कूल के बाद एक्ट्रेस ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्थित द ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूड से थिएटर एक्टिंग का कोर्स किया। उनकी एजुकेशन काफी अच्छी रही।