दिल्ली (एकता): दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई रिमांड खत्म होने पर सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल आज उनकी सीबीआई कस्टडी की मियाद खत्म हो गई है। सीबीआई को पहले 5 दिन, फिर 2 दिन के लिए मनीष सिसोदिया की कस्टडी मिली थी। लेकिन अब एजेंसी मनीष सिसोदिया की कस्टडी नहीं मांगेगी। सीबीआई 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भेजने का अनुरोध कर सकती है। 51 साल के सिसोदिया ने अदालत के सामने जमानत याचिका में कहा था कि सीबीआई उनसे बार-बार एक जैसे सवाल पूछ रहे हैं। उनका मानसिक शोषण किया जा रहा है, ताकि वह झूठे कबूलनामे पर दस्तखत कर दें। वहीं आप पार्टी ने बीजेपी और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
दिल्ली शराब नीति मामला: CBI रिमांड खत्म खत्म, मनीष सिसोदिया पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट
Leave a comment