हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हुए घायल

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के जाने माने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसा हो गया। बता दें कि सोमवार को उन्होंने अपने ब्लॉग पर इसकी जानकारी दी। अमिताभ बच्चन फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हैदराबाद में फिल्म प्रोजेक्ट K की शूटिंग चल रही थी अचानक उसकी पसलियों में चोट लग गई। जब वह अस्पताल में चेकअप के लिए गए तो उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। महानायक ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘रिब केज में मांसपेशी फट गई है। फिलहाल शूटिंग को रोक दिया गया है। इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं उन्हें सांस लेने में भी काफी दिक्कत हो रही है। हालांकि उन्हें ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे। जब तक उनका इलाज पूरा नहीं हो जाता तब तक फिल्म की शूटिंग और बाकी के काम बंद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने दिवाली से ठीक पहले अपने पैर की नस कटने की जानकारी दी थी। उन्होंने खुद एक ब्लॉग के जरिए बताया था कि पैर की नस कटने पर काफी खून बहा। उन्हें अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़े थे। ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर उनके पैर में टांके लगाए गए थे। गौरतलब है कि 26 जुलाई 1982 को फिल्म कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे। ये हादसा तब हुआ था, जब एक एक्शन सीन के दौरान मार्शल आर्ट में उन्हें जोरदार मुक्का पड़ा था। जिसके बाद वह जमीन पर गिर हए थे। कुछ समय बाद वे उठे और बोले कि उन्हें बहुत तेज दर्द हो रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *