दिल्ली (एकता): शराब घोटाले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को सिसोदिया को सीबीआई की रिमांड खत्म होने पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में फिर उन्हें लाया गया। बता दें कि अब आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की होली तिहाड़ जेल में मनेगी। गौरतलब है कि कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।
4 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड को दो दिन और बढ़ा दिया था। हालांकि कोर्ट ने सिसोदिया द्वारा दायर जमानत पर सीबीआई को नोटिस भी जारी किया था। सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 10 मार्च को होगी। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा नेे कहा कि मनीष सिसोदिया की होली तिहाड़ जेल में मनेगी। दिल्ली के साथ हुई लूट और भ्रष्टाचार का न्याय होना शुरू हुआ है। आम आदमी पार्टी को कानूनी प्रक्रिया को गंभीरता से लेना होगा। सत्येंद्र और मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल जा चुके है और उनके आका भी बहुत जल्दी उनके साथ होंगे।