दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर का नया हिस्सा बनकर तैयार हुआ। अब इस फ्लाईओवर पर भारी वाहनों की जगह सिर्फ हल्के वाहन ही गुजर सकेंगे। दरअसल भारी वाहनों के लिए ऊंचाई वाले बैरियर लगाए जाएंगे। जिसके बाद वह गुजर सकेंगे। अभी फ्लाईओवर में कई पेंच फंसे हैं इस कारण हल्के वाहनों को इजाजत दी गई है। इन कमियों को 1 महीने में पूरा कर लिया जाएगा, उसके बाद ही कोई दूसरा कदम उठाया जाएगा। ताकि भारी वाहनों को गुजरने में कोई दिक्कत न आए।
बधाई दिल्ली। आश्रम फ़्लाईओवर का नया हिस्सा बनकर तैयार, आज से शुरुआत। https://t.co/QcsZb5zwxR
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 6, 2023