दिल्ली (एकता): अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट में एक बार फिर पेशाब कांड का मामला सामने आया है, जहां न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट में एक यात्री ने नशे की हालत में सह-यात्री पर पेशाब कर दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना उड़ान संख्या एए292 में हुई। बता दें कि यह विमान शनिवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे उतरा था। बता दें कि जिस शख्स ने यह काम किया वह दिल्ली का रहने वाला है। जिसका नाम आर्य वोहरा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक वह नशे की हालत में था और उसने नींद में ही यह काम कर दिया। इसके बाद यात्री ने चालक दल से शिकायत की। बता दें कि आरोपी अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है। उन्होंने कहा कि छात्र के माफी मांगने के बाद पीड़ित पुलिस को मामले की रिपोर्ट करना नहीं चाहता था क्योंकि उसका करियर खराब हो सकता था। हालांकि, एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया। घटना के पता चलने के बाद सीआईएसएफ के साथ एयरलाइन की अपनी सुरक्षा टीम हरकत में आई। विमान से उतरते ही आरोपी को हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट में एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। उसको गिरफ्तार भी किया गया था।