दिल्ली Airport पर विमान के बाथरूम से 2 करोड़ का सोना बरामद, फैली सनसनी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक विमान के बाथरूम से 2 करोड़ का सोना बरामद हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार विमान के बाथरूम से चार सोने की छड़ें बरामद की गई हैं। हैरानी तब हुई जब बाथरूम में सिंक के नीचे टेप से चिपका हुआ एक ग्रे पाउच बरामद हुआ। इसमें 4 छड़ें देखी गई। खास बात यह है कि इसका वजन लगभग 3969 ग्राम था। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये सोने की छड़ें बाथरूम में किसने चिपकाई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *