दिल्ली (एकता): उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में रविवार को एक के बाद एक भूकंप के 3 झटकों से धरती हिली। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि जनपद के किसी भी तहसील में कोई जनहानि नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। रात 12 बजे से 1.00 बजे के बीच ये झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरी रात सड़कों पर ही गुजारी। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की भविष्यवाणी तो नहीं की जा सकती, लेकिन इतना जरूर है कि उत्तराखंड में एक बड़ा भूकंप आ सकता है।