नोरा फतेही के साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ‘घाघरा’ पहनकर किया डांस (देखें तस्वीरें)

admin

दिल्ली (एकता): डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने घाघरा पहनकर डांस किया। बता दें कि पिछले एक-डेढ़ सालों से अक्षय कुमार की फिल्में फ्लाप होती नजर आ रही हैं। इसी बीच अक्षय इन दिनों अपने ‘द एंटरटेनर्स टूर’ के लिए यूएस में हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस टूर में उनके साथ नोरा फतेही, मौनी रॉय, सोनम बाजवा, दिशा पाटनी समेत कई सितारे मौजूद हैं।

बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार घाघरा पहनकर ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो में दोनों एक्टर्स सेल्फी के गाने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी पर थिरकते हुए दिखाई दिए। वहीं कई यूजर्स इस गाने पर कमेंट भी कर रहे हैं। सितारों के फैंस उनके गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। तो कई उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

इसके अलावा कई लोगों ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को घाघरा पहनने पर भी खूब ट्रोल किया। गौरतलब है कि अक्षय ने 1991 में आई फिल्म ‘सौगंध’ से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी। पूरे एक दशक तक यानी 1991 से लेकर 2000 तक अक्षय ने तकरीबन 42 फिल्मों में काम किया था, लेकिन इनमें से करीब 12 फिल्में हिट हो पाई, बाकी सब सुपरफ्लॉप रही थी। आज आपको बताने जा रहे है अक्षय उन फिल्मों के बारे में जो सुपरफ्लॉप रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *