दिल्ली (एकता): सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के बेटे एआर अमीन के साथ हादसा हो गया, जिसमें वह बाल-बाल बचे। बता दें कि अपने एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान क्रेन हादसे का शिकार होते उनकी जान बाल-बाल बची। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह हादसा 2 मार्च को हुआ था। शूट चल रहा था और सेट पर सभी अपने काम में व्यस्त थे। वहीं सेट के दौरान क्रेन पर जो झूमर टंगा हुआ था, वह अचानक नीचे गिर गया। एआर रहमान के बेटे एआर अमीन उसी झूमर के नीचे खड़े थे। हादसे के बाद पूरी टीम सदमे में हैं। वहीं एआर रहमान ने सेट के दौरान हुए हादसे की वीडियो इंस्टग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें क्रेन पर लटके हुए झूमर और हादसे के बाद का नजारा साफ दिखाई दे रहा है।
View this post on Instagram
पोस्ट में एआर अमीन ने लिखा है, ‘मैं अल्लाह, भगवान, मेरे पैरेंट्स, परिवार और शुभचिंतकों के साथ-साथ अपने आध्यात्मिक गुरु का आभारी हूं कि मैं आज सुरक्षित और जिंदा हूं। उन्होंने बताया कि जब मैं स्पॉट पर एकदम बीच में था, तभी क्रेन से लटका झूमर और जिस पर वो टंगा हुआ था, वह सब नीचे आ गिरा। एआर अमीन ने 2015 में तमिल फिल्म O Kadhal Kanmani से बतौर सिंगर डेब्यू किया था। उन्होंने तेलुगू, इंग्लिश और हिंदी भाषा में भी गाने गाए हुए हैं। बॉलीवुड में एआर अमीन के कई फिल्मों में गाने फेमस रहे। फैंस ने उननके गानों को काफी पसंद किया है।