दिल्ली (एकता): लीबिया में फंसे 8 पंजाबी नौजवान सकुशल अपने वतन लौट आए। मीडिया सूत्रों के अनुसार इन युवाओं ने भारत सरकार का धन्यवाद किया है। नौजवानों ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ट्यूनीशिया में भारतीय दूतावास के अधिकारियों तबस्सुम मंसूर और हरप्रीत सिंह का आभारी हूं, जिनके सफल प्रयासों से आज हम अपने परिवारों तक पहुंच पाए हैं। इस जत्थे में आनंदपुर साहिब से संबंधित मनिंदर सिंह, सतनाम सिंह, सतवीर सिंह, गुरदीप सिंह, फिरोजपुर का सुभाष कुमार, गढ़शंकर का मनप्रीत सिंह और हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जैमलदीप सिंह और बिलासपुर का शेरूद्दीन वापस लौट आए हैं। वहीं युवकों ने अपने साथ हुई आपबीती के बारे में सबकुछ बताया।