फिर दिखाई PAK ने गंदी सोच, कैप्टन अभिनंदन को पिलाई गई चाय का बिल किया जारी, कीमत उड़ा देगी होश

admin

दिल्ली (एकता): पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे हर कोई हैरान है। बता दें कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का बिल जारी किया गया है। जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार साल 2019 ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को पिलाई हुई चाय का बिल शेयर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। गौरतलब है कि जब 26 फरवरी 2019 को भारत ने पाक पर कार्रवाई की थी तो उसके अगले दिन उन्होंने भी बदले का प्लान तैयार किया। पाक ने F-16 और JF-17 ने पुंछ में ब्रिगेड हेडक्वॉटर को निशाना बनाना चाहा। इस हरकत का बदला लेने के लिए भारत ने अलर्ट जारी किया और भारी मात्रा में लड़ाकू विमानों को तैयार किया। उन्हीं में से एक विमान (MIG-21) अभिनंदन वर्धमान का था। लेकिन यह विमान क्रैश हो गया और पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में जा गिरा। तभी पाक ने मौका देखकर उसे बंदी बना लिया। लेकिन उसे फिर भी डर सता रहा था। दरअसल पाक के ही कुछ नेताओं ने इसके सबूत दिए थे। जिसके बाद उन्हें अभिनंदन को छोड़ना पड़ा।

इस दौरान कई तरह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। इन्हीं में से एक तस्वीर ऐसी थी जिसमें अभिनंदन चाय पी रहे थे। पाक ने इस तस्वीर पर खूब मजाक बनाया। घटना के इतने साल बाद उन्होंने यह घिनौनी हरकत की। इस पर्ची में विंग कमांडर अभिनंदन को पिलाई चाय की कीमत MIG-21 लिखी हुई है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *