हॉलीवुड एक्‍टर और ‘सेविंग प्राइवेट रायन’ फेम टॉम सिजमोर का निधन, न्‍यूयॉर्क में थ‍िएटर से की थी करियर की शुरुआत

admin

दिल्ली (एकता): दिग्‍गज हॉलीवुड एक्‍टर और ‘सेविंग प्राइवेट रायन’ फेम टॉम सिजमोर के निधन से सिनेमा की दुनिया को एक और बड़ा झटका लगा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 61 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि 18 फरवरी को टॉम सिजमोर को गंभीर हालत में अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। वह ब्रेन एन्‍यरिजम से पीड़‍ित थे। सिजमोर ने कैलिफोर्निया के बरबैंक के एक अस्पताल में शुक्रवार को दम तोड़ा। नींद में ही उन्होंने खुद को अलविदा कह दिया। ‘ब्‍लैक हॉक डाउन’ एक्‍टर Tom Sizemore डेट्रायट के रहने वाले थे। टॉम सिजमोर की पर्सनल लाइफ बड़ी उथल-पुथल वाली रही।

बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूयॉर्क शहर में थ‍िएटर से शुरू की। टॉम सिजमोर को पहला ब्रेक डायरेक्‍टर ओलिवर स्टोन की एंटी-वॉर फिल्म ‘बॉर्न ऑन द फोर्थ ऑफ जुलाई’ में मिला था। यह फिल्‍म 1989 में रिलीज हुई थी। 1990 के दशक की शुरुआत में टॉम ने असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर के तौर पर भी काम किया। वह 1994 की मास मर्डर ड्रामा ‘नेचुरल बॉर्न किलर्स’, 1995 की नॉयर मिस्ट्री ‘डेविल इन ए ब्लू ड्रेस’ जैसी फिल्मों से जुड़े थे। साल 1994 में रिलीज ‘वायट ईयरप’ में फ्रंटियर गनफाइटर बैट मास्टर्सन के रूप में टॉम को खूब पसंद किया गया।

साल 1995 की कल्‍ट क्‍लासिक फिल्‍म ‘हीट’ में वह रॉबर्ट डी नीरो के साथ नजर आए। सिजमोर ने वेन स्टेट यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिलाडेल्फिया में टेम्पल यूनिवर्सिटी से थिएटर में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। वह इस कारण कई बार जेल भी गए। उनके ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगा था। हालांकि सिजमोर ने आरोपों से इनकार किया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *