कनाडाई सांसद जॉर्ज चहल इस खास मकसद के लिए पहुंचे INDIA, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

admin

दिल्ली (एकता): कनाडा के सांसद जॉर्ज चहल उर्फ जोधा 12 दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह किसी खास मकसद के लिए ही भारत आए हैं। बता दें कि भारत आते ही उन्होंने सबसे बड़े शहर कैलगरी से भारत यात्रा दौरान विभिन्न राज्यों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक व सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्धेश्य का संदेश दिया। साथ ही जार्ज चहल ने मुबंई, गुजरात व नई दिल्ली में देश के उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने भारत दौरे पर उन्होंने मुंबई, हैदराबाद और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली में कनाडा के हाई कमिश्नर से मुलाकत की।

इस दौरे पर बात करते हुए संसद जॉर्ज चहल ने बताया कि उनका ये भारत का दौरे canaida indo pacific strategy पर आधारित था। इनका मकसद है कि कनाडा और भारत के बीच शिक्षा, नौकरी और व्यापर को बढ़ावा दिया जाए। इससे दोनों सरकारों को फायदा होगा। मुंबई और हैदराबाद में मेडिसिन को लेकर बैठक हुई और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी व्यापर और शिक्षा और रोजगार को लेकर बैठक हुई थी। काफी सकारात्मक बैठक हुई। वहीं उन्होंने कहा कि गेंगस्टर को लेकर कनाडा की सरकार चिंतित है। वहां के कानून भी काफी मजबूत हैं। अगर भारत की सरकार वहां की सरकार से संपर्क करती है तो सहयोग किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *