दिल्ली (एकता): ‘पठान’ को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल किया जा चुका है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टार का जलवा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। मीडिया सूत्रों के अनुसार ‘पठान’ की कमाई की रफ्तार एक बार फिर वीकेंड आते ही बढ़ गई। जी हां, 38वें दिन शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला। इसने ‘बाहुबली 2’ की फेज-1 रिलीज की कमाई को पीछे छोड़ दिया। बॉक्स ऑफिस पर हिंदी वर्जन से 70 लाख रुपए कमाने वाली ‘पठान’ ने 1 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड भी 2 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई हुई है। ‘पठान’ की वर्ल्डवाइड कमाई अब 1028 करोड़ रुपए हो चुकी है। इस फिल्म ने 38 दिनों में विदेशों में 386.80 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी तरफ प्रभास की ‘बाहुबली 2’ वर्ल्डवाइड दो बार रिलीज हुई थी। पहली बार इसे 28 अप्रैल 2017 को रिलीज किया गया था, जबकि दूसरी बार इसे 4 मई 2018 को चीन में रिलीज किया। ‘पठान’ की कमाई अब 38 दिनों में 506.35 करोड़ रुपए हो चुकी है। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की हालिया रिलीज ‘सेल्फी’ बुरी तरह फ्लॉप हुई।
पठान की कमाई में तगड़ा उछाल
पहला हफ्ता – 348.00 करोड़ रुपए (नौ दिन)
दूसरा हफ्ता – 90.00 करोड़ रुपए
तीसरा हफ्ता – 44.90 करोड़ रुपए
चौथा हफ्ता – 13.75 करोड़ रुपए
पांचवां हफ्ता – 8.70 करोड़ रुपए
38वां दिन, शुक्रवार – 1.00 करोड़ रुपए
होली पर रिलीज हो रही ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म रोक सकती है ‘पठान’ की राह
8 मार्च को होली पर रिलीज हो रही ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म शाहरुख खान ‘पठान’ की राह रोक सकती है। अब ‘पठान’ के लिए छठा हफ्ता बहुत मायने रखता है। ऐसा इसलिए कि फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। रोमांटिक-कॉमेडी है और डारेक्टर लव रंजन हैं।
