अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले कप्तान लियोनेल मेसी को जान से मारने की धमकी, ड्रग माफियों ने की फायरिंग

admin

दिल्ली (एकता): अर्जेंटीना की जीत में दिग्गज खिलाड़ी कप्तान लियोनेल मेसी को जान ले मारने की धमकी मिली है। बता दें कि ड्रग माफियों ने उनके ही देश में फायरिंग की। मीडिया सूत्रों के अनुसार मेसी के गृहनगर रोजारियो में ड्रग माफियों ने एक सुपरमार्केट में फायरिंग की। बड़ी बात यह है कि जिस सुपरमार्केट को ड्रग माफियों ने निशाना बनाया है वह मेसी की पत्नी एंटोलेना रोकूजो के ससुराल वालों का हैं। पुलिस के अनुसार सुपरमार्केट पर 14 राउंड फायरिंग किए हैं।

उन्होंने फायरिंग के बाद मेसी को एक धमकी भरा नोट भी छोड़ा। जिस पर लिखा था, ”लियोनल मेसी, हम आपका इंतजार कर रहे हैं। गमीनत यह रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई। हालांकि सुपरमार्केट को काफी नुकसान हुआ है। पाब्लो जावकिन रोजारियो के मेयर हैं। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। रोजारियो के मेयर जावकिन ने घटना पर दुख जताया है। इस मामले पर अब तक लियोनल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला ने कोई बयान नहीं दिया। मेयर जावकिन ने रोजारियो शहर में संगठित अपराध को रोकने में विफल रहने के लिए सुरक्षा बलों को आरोपी ठहराया है।

1986 के बाद फुटबॉल विश्व कप में चैंपियन बनी थी अर्जेंटीना

बता दें कि  1986 के बाद फुटबॉल विश्व कप में लियोनल मेसी की कप्तानी अर्जेंटीना की टीम चैंपियन बनी थी। खास बात यह है कि अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच देखने लायक था। इस मैच को देखकर हर कोई हैरान था। अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी ने दो दागे थे। वहीं, फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल किए थे। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत हासिल की थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *