दिल्ली (एकता): दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिहाई को लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर आप पार्टी का जोरदार प्रदर्शन देखा गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली में इन दिनों शराब घोटाले पर सियासत गरमाई हुई है। बता दें कि मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन लगभग एक साल से जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन खास बात यह है कि इन सबके बीच पार्टी का मिशन इलेक्शन’ जारी है। जानकारी के मुताबिक इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी का फोकस अब मध्य प्रदेश पर है। सीएम अरविंद केजरीवाल अब भोपाल में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं।
मनीष सिसोदिया की रिहाई को लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर AAP का जोरदार प्रदर्शन
Leave a comment