95वें ऑस्कर में भारत का मान बढ़ाएंगी Bollywood की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण (देखें तस्वीरें)

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ गर्ल दीपिका पादुकोण सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। इन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतनी बड़ी पहचान बनाई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण अपनी कमाल की अदाकारी और खूबसूरती के लिए दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहीं हैं। बता दें कि दीपिका भारत का मान विदेशों में बखूबी बढ़ा रही हैं। हाल ही में ‘पठान’ की रुबीना बन दीपिका पादुकोण ने लोगों का दिल जीता।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अब दीपिका ऑस्कर 2023 के प्रेसेंटर्स में से एक बन गई हैं। 95वें ऑस्कर में वह भारत का मान बढ़ाएंगी। 95वां ऑस्कर अवॉर्ड 12 मार्च को को लॉस एंजेलिस में होगा। अभिनेत्री का कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करना भारत के लिए बहुत बड़ी सफलता थी। बता दें कि दीपिका करीब 10 से ज्यादा दिन के लिए फ्रेंच रिवेरा में रही थीं। जिसके चलते बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ गर्ल दीपिका पादुकोण को फ्रांसीसी ब्रांड लुई वुइटन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले कतर में उसकी ट्रॉफी का अनावरण किया था। उन्होंने कान्स 2022 में जूरी के किरदार में पहुंचकर भारत का सिर ऊंचा किया था। वह कई बार इंटरनेशनल इवेंट्स का हिस्सा बन अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को एक रोमांचक खबर बताई कि वह 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में होस्ट करने वाली हस्तियों में शामिल हुई हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सभी प्रेजेंटर्स के नाम के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें माइकल बी जॉर्डन, जेनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली, एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, रिज अहमद और मेलिसा मैक्कार्थी जैसे तमाम कलाकार शामिल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *