जम्मू (एकता): आतंकियों से लोहा लेते हुए देश पर कुर्बान हुए शहीद पवन कुमार धंगल को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। बता दें कि शहीद पवन की पार्थिव देह रामपुर पहुंचते ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। मीडिया सूत्रों के अनुसार श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग आगे आए। इतना ही नहीं स्कूली बच्चे भी नेशनल हाईवे पर उतर कर इस विदाई में शामिल हुए। चारों तरफ रामपुर क्षेत्र जब तक सूरज चांद रहेगा, पवन कुमार धंगल तेरा नाम अमर रहेगा के नारों से गूंज उठा। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जगह-जगह फूलमालाओं से अंतिम विदाई दी गई।

बता दें कि राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने छह तोपों की सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। शहीद की पार्थिव देह के साथ पिथ्वी आए नायब सूबेदार महेंद्र सिंह ने बताया कि गोलियां लगने के बाद भी पवन ने एक आतंकी को गोलियों से छलनी कर दिया। पवन के शरीर पर 16 गोलियां लगीं थी, जिस कारण शरीर से बहुत खून बह गया और अस्पताल पहुंचने से पहसे ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
