दिल्ली (अंकुर कपूर): दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ओखला लैंडफिल साइट पर पहुंचे। जहां उन्होंने कूड़े के पहाड़ को लेकर बड़ा ऐलान किया। जानकारी के मुताबिक केजरीवाल ने कहा कि अगले साल तक लैंडफिल साइट साफ कर दी जाएगी। ओखला लैंडफिल साइट से लगभग 26 साल से ये कूड़े का पहाड़ बन रहा है। 40 लाख मीट्रिक टन कूड़ा अभी बाकी है। 2019 से कूड़ा उठना शुरू हुआ था अभी तक यहां से 20 से 25 लाख मिट्रिक टन कूड़ा हटाया जा चुका है। ओखला लैंडफिल साइड को अगले साल मई तक साफ कर दिया जाएगा। इस काम पर सभी ऑफिसर और इंजीनियर लगे हुए हैं। इस साल दिसंबर तक कोशिश करके इस कूड़े के पहाड़ को खत्म कर दें।
केजरीवाल ने कहा कि तीन तरह के कूड़े होते हैं एक सी एण्ड डी वेस्ट, एक आरडीएफ कहते है। अभी कूड़े को डिस्पोज करने की क्षमता बस 4 से साड़े चार हजार टन की है, जिसकी वजह से हम 17 हजार टन कूड़ा मैक्सिमम कैपेसिटी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से इसको लगभग 10,000 मिट्रिक टन रोजाना कूड़ा डिस्पोज कर पाएंगे। अगर 15 हजार मिट्रिक टन कूड़ा रोजाना निस्तारण कर पाएंगे तो दिसंबर-जनवरी तक हम अपना टारगेट कूड़ा साफ करने का पूरा कर पाएंगे। कूड़ा डिस्चार्ज होने से यहां के आसपास लोगों को भी निजात मिलेगी। गाजीपुर और भलस्वा में भी काम किया जा रहा है वहां पर भी अगले दो-तीन दिन में जाएंगे तो वहां का भी जायजा लिया जाएगा।