जयमाला के बाद स्टेज पर ही दूल्हे ने दुल्हन के सामने तोड़ा दम, मातम में बदली शादी की खुशियां

admin

दिल्ली (एकता): बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड में उस समय शादी की खुशियां मातम में बदल गई जब जयमाला के बाद स्टेज पर ही दूल्हे ने दुल्हन के सामने दम तोड़ दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार शादी समारोह में डीजे की आवाज काफी तेज थी जिसकी वजह से दूल्हे को शायद हार्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यह पूरा मामला सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा गांव का है।

यहां बारात के बाद शादी की रस्म अदायगी चल रही थी। महिलाएं पारंपरिक मंगल गीत गा रही थीं। जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। उसके बाद ही दूल्हा स्टेज पर ही बेहोश हो गया जिससे उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूल्हा और दुल्हन के साथ फोटोग्राफी भी हो चुकी थी। अक्सर लोग खुशियां मनाने की आड़ में लापरवाही कर देते हैं। यह घटना उन लोगों के लिए सबक है जो शादी समारोह में डीजे की आवाज काफी तेज कर बजाते हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *