दिल्ली (एकता): दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के पास गोल्डन ट्रांसपोर्ट में अचानक भीषण आग लगने से लोगों में कोहराम मच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को हुए इस घटना से जन हानि की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली हैं।फायर विभाग के मुताबिक इस आगजनी घटना की जानकारी लगभग दोपहर 12 बजे मिली थी। जिसके बाद तुरंत आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लगभग 3 से 4 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने की वजह से चार मंजिला इमारत ढह गई। जांच अभी जारी हैं।
जिसमें आग लगने का वास्तविक कारणों की जानकारी मिल पाएगी। आग बढ़ने से काफी नुक्सान हो सकता था। मेट्रो स्टेशन के पास रोशनारा रोड पर जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट में अचानक आग भड़की। जिसकी वजह से आस-पास के इलाको में भी कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि आग को बढ़ने से रोकने के लिए मौके पर दमकल की गाड़िया मौजूद रही। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेट की 18 गाड़ियां को बुलाया पड़ा।