दिल्ली के उपराज्यपाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा नहीं किया स्वीकार

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आप सरकार के दोनों मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उपराज्यपाल को अरविंद केजरीवाल से मंगलवार शाम को दोनों मंत्रियों का इस्तीफा मिला। जिसके बाद अब राष्ट्रपति को आप सरकार के दोनों मंत्रियों का इस्तीफा भेजा गया है। अब राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद दोनों का इस्तीफा मंजूर हो जाएगा।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद सीबीआई की गिरफ्त में आए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से मंगलवार दोपहर बाद इस्तीफा दे दिया था। वहीं, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया था। मुख्यमंत्री ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे को मंजूर कर लिया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *