दिल्ली (एकता): कहते तो सुना है कि प्यार अंधा होता है। लेकिन जब आप कुछ ऐसे कपल्स को देखते होंगे, जो एक-दूसरे को चेहरे से नहीं, उम्र से नहीं बल्कि दिल से प्यार करते हैं। लेकिन शायद यह कुछ हद तक सच भी है। जब कोई इंसान किसी से सच्चे दिल से प्यार करता है, तो वह रंग-रूप उम्र या कद-काठी नहीं देखता वह सिर्फ उसकी अच्छाईयों और उससे प्यार करता है। बता दें कि भारतीय क्रिकेटरों का दूसरी शादी करना कोई बड़ी बात नहीं है। कई ऐसे भारतीय क्रिकेटर भी हैं जिन्होंने 66 साल की उम्र में दूसरी शादी भी की। हाल ही में अब भारतीय पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल की दूसरी शादी की किस करते कई तस्वीरें वायरल हुई हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने अपनी पहली पत्नी से मंजूरी लेकर 66 की उम्र में 28 साल की लड़की से दूसरी शादी रचाई। बताया जा रहा है कि अरुण लाल ने पिछले साल ही 28 साल छोटी लड़की बुलबुल साहा से शादी की थी। वह कोलकाता में टीचर है। उनकी पत्नी बुलबुल साहा ने शादी की तस्वीरें अपने फेसबुक पेज से शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक तस्वीर सबसे ज्यादा वायरल हुई थी। इस तस्वीर में वह अपनी पत्नी को किस करते नजर आ रहे हैं। वह दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि शादी करने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी रीना से मंजूरी भी ली थी।

अरुण लाल ने 2 जुलाई 2022 को स्वास्थ्य और निजी कारणों का हवाला देते हुए बंगाल रणजी टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। इनका एक इंटरव्यू भी वायरल हुआ था जिसमें इनसे प्यार के बारे में पूछा गया लेकिन दोनों कपल ने कहा था कि यह पहली नजर का प्यार नहीं था। हम कॉमन दोस्त की तरह एक पार्टी में मिले थे। इस बाद ही हमारी दोस्ती आगे बढ़ी। दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई। अरुण लाल ने तकरीबन 5000 पेड़ भी लगाए हैं. अरुण लाल की इन्हीं कुछ खासियतों ने बुलबुल को उनके प्यार में गिरफ्तार कर दियाअरुण लाल ने भारत के लिए 16 टेस्ट मैचों में 729 रन बनाए हैं. वहीं, उन्होंने 13 वनडे में 122 रन बनाए हैं. अरुण लाल ने 156 फर्स्ट क्लास मैचों में 46.94 की औसत से 10421 रन बनाए हैं. वहीं, उन्होंने 65 लिस्ट ए मैचों में 28.90 की औसत से 1734 रन बनाए हैं
