CM केजरीवाल ने विधायकों और पार्षदों की बुलाई मीटिंग, इस खास मुद्दे पर होगी चर्चा

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खास मीटिंग बुलाई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम को विधायकों और पार्षदों की मीटिंग होगी। बताया जा रहा है कि यह मीटिंग किसी खास मुद्दे पर होगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को दिल्ली मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों के रूप में चुने जाने के तुरंत बाद बैठक बुलाई गई है। उम्मीद है कि इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बैठक सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास में शाम 4:30 बजे होगी। गौरतलब है कि कल आप विधायक मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते बैठक में इस मुद्दे पर भी बातचीत हो सकती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *