दिल्ली (एकता): दिल्ली में वैसे तो आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं लेकिन अगर आप ट्रेन में धूम्रपान कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा ही एख ताजा मामाला ट्रेन में सामने आया है। जहां ट्रेन में गांजा और सिगरेट पीती महिला का वीडियो वायरल हुआ है। जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने यह वीडियो बनाकर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ महिलाएं सिगरेट पीते हुए दिख रही हैं।
यात्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक महिला कथित तौर पर ट्रेन के अंदर मारिजुआना (गांजा) और सिगरेट पीती दिख रही हैं। यह घटना टाटानगर से कटिहार ट्रेन में हुई। यात्री ने ट्वीट में कहा कि महिला आसनसोल में ट्रेन में सवार हुई और पूरी रात सिगरेट पीती रही। भारतीय रेलवे ट्रेनों में धूम्रपान करते पकड़े गए यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। अब आप ट्रेन में धूम्रपान करते पकड़े गए तो आपको जुर्माना लगाया जा सकता है।