दिल्ली (एकता): अपने पसंदीदा सितारों को अक्सर शादी के बंधन में बंधते देखने वाले फैंस कभी-कभी खुद सितारों के प्यार में पागल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और राजीव सेन के साथ हो रहा है। वह अपने बिगड़ते रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीनों से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहा है, लेकिन चारु अब भी राजीव सेन संग पार्टी करती नजर आती है। हाल ही में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मनाया और इस मौके राजीव भी नजर आए।
दोनों ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार टीवी एक्ट्रेस और यूट्यूबर चारू असोपा ने अपने पति को तलाक दे दिया है और वह अपनी बेटी के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गई हैं। बता दें कि दूर रहते हुए भी चारू अपनी बेटी को पिता राजीव सेन के घर मिलाने ले जाती रहती हैं। बता दें कि दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई थीं। लेकिन हाल ही में देखा गया कि फैंस दोनों को उनकी शादी को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। राजीव सेन और चारू असोपा एक बार फिर साथ नजर आए। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर चारु और बेटी ज़ायना के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। राजीव ने चारू का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जिससे लोग दोनों को खूब ट्रोल कर रहे हैं। उनकी शादी का मजाक उड़ा रहे हैं।

साल 2019 में की थी शादी
इस कपल ने साल 2019 में शादी की थी। इस शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन हुई और राजीव ने चारु का साथ छोड़ दिया था। दोनों ने अपने रिश्ते को सुधारा और कुछ समय बाद बेटी जियाना उनकी जिंदगी में आई, लेकिन अब फिर ये दोनों हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं।
फैंस ने चारू और राजीन को ट्रोल किया
राजीव और चारू को रेस्टोरेंट में बेटी जियाना के साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा गया. राजीव ने तस्वीर शेयर की, जिसमें राजीव ने रोमांटिक पोज में चारु के साथ सेल्फी ली। राजीव ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हैप्पी बर्थडे चारू, ढेर सारा प्यार”। राजीव की पोस्ट पर फैन्स ने बेहद हैरान करने वाले कमेंट्स किए। यूजर्स लिख रहे हैं कि आप अपनी शादी का मजाक बना रही हैं। शादी मजाक बन गई है।
View this post on Instagram