SC ने सुनाया बड़ा फैसला, पंजाब से बाहर होगी बेअदबी से जुड़े केसों की सुनवाई, डेरा प्रेमियों की याचिका मंजूर

admin

दिल्ली (एकता): बेअदबी मामले से जुड़े केसों की सुनवाई पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार बेअदबी से जुड़े केसों की सुनवाई पंजाब से बाहर होगी। जिस पर डेरा प्रेमियों की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की।

बता दें कि आज डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े केसों की सुनवाई पंजाब से बाहर करने की मांग उठाई। साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े केसों की सुनवाई पंजाब से बाहर करने की डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। बरगाड़ी केस के आरोपी शक्ति सिंह व अन्य की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस अनुराधा बोस और जस्टिस सुधांशु धुलिया की बेंच ने यह आदेश दिया है। दरअसल बेअदबी केस के आरोपी महिंदर पाल बिट्टू और प्रदीप कटारिया की हत्या के बाद आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *