दिल्ली (एकता): दिल्ली शराब नीति मामले में अब सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने 26 फरवरी को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। जिसके चलते देशव्यापी रोष प्रदर्शन भी देखने को मिला। बता दें कि वकील सिंघवी के अनुरोध पर चीफ जस्टिस ने बाद में सुनवाई की बात कही। अब सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार दोपहर 3:50 बजे सुनवाई होगी।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है। वह ईमानदार व्यक्ति को जेल में डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि कल भी कोर्ट में CBI के पास कोई दस्तावेज नहीं थे। उधर मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि अब फिर से नए सिरे से सिसोदिया से पूछताछ शुरू की जा रही है। जिसके चलते अब आप और बीजेपी आमने-सामने हो गए हैं। सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था।