दिल्ली (एकता): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद माहौल गर्मा गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके इस इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। बता दें कि बीजेपी की प्रवक्ता डॉ. टीना शर्मा ने दिल्ली सरकार से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी अब इस बात को सुनिश्चित करती है कि आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार अब पार्टी के गले तक आ गया है।
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की बेंच सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई की। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ और जस्टिस नरसिम्हा की बेंच के सामने मनीष सिसोदिया का पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान जजों ने कहा कि आप हाईकोर्ट जा सकते थे। गौरतलब है कि सोमवार को मनीष सिसोदिया को 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें आज सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया।