रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्‍कार’ के गाने जमा रहे खूब रंग, Holi पर होगी रिलीज!

admin

दिल्ली (एकता): श्रद्धा कपूर की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। बता दें कि अब श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ सुर्खियों में बनी हुई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडियो पर काफी चर्चा में है। फैंस फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच रणबीर और श्रद्धा फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के ट्रेलर लॉन्च पर फुल स्वैग में पहुंचे हैं। इस दौरान की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। उनका हर पोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म के गाने खूब रंग जमा रहे हैं। यह फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी पर आधारित है। हालंकि मेकर्स ने फिल्‍म की रिलीज डेट बदलने की तैयारी कर ली है। अब फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्‍कार’ 8 मार्च 2023 की बजाए 7 मार्च को रिलीज होगी। इसकी वजह होली के त्‍योहार को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भारत के कई शहरों में होली का त्‍योहार अब 7 मार्च को ही मनाया जा रहा है। ऐसे में 7 मार्च की छुट्टी का फायदा फिल्‍म को मिल सकता है। फिलहाल आने वाले एक-दो दिनों में इसको लेकर फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ मिक्स रिव्यू के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का डंका बजाने में सफल रही। 400 करोड़ के बजट में बनी अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया, बल्कि दुनियाभर में ‘ब्रह्मास्त्र’ ने अच्छी कमाई की है। इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *