दिल्ली (एकता): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया। बता दें कि सीबीआई इस मामले में कई सबूतों और गवाहों के दर्ज बयानों के बारे में मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही थी। लेकिन वह इन सबूतों के सामने कोई जवाब नहीं दे पाए। फिलहाल मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर लोग भड़क उठे हैं। आप कार्यकर्ता बीजेपी पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने भी बयान दिया है।
संजय सिंह ने बताया उनकी गिरफ्तारी को जुल्म की इंतेहा बताया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मनीष सिसोदिया बेकसूर है, लोग इसका देंगे। सीबीआई बेकूसर को जेल में डाल रही हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था। मनीष सिसोदिया को सोमवार को मेडिकल करवाने के बाद दिल्ली रॉउज एवन्यू में सीबीआई जज एम के नागपाल की कोर्ट में पेश किया जाएगा।