दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया थोड़ी ही देर में कोर्ट में होंगे पेश, CBI दफ्तर पुलिस छावनी में तब्दील

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले मामले में थोड़ी ही देर में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार कानून व्यवस्था को देखते हुए मनीष सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी कोर्ट में पेश किया जा सकता है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पहुंचे हैं।

बता दें कि आप नेता लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार करने के बाद पीएम मोदी ने आप के ऑफिस के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया है। ताकि कोई हुड़दंग ने मचा सके। जिसके चलते दिल्ली में अलर्ट बना हुआ है। सीबीआई मुख्यालय को छावनी में तब्दील किया हुआ है। साथ ही सभी रास्ते बंद हैं।

जानकारी के मुताबिक आप नेता संजय सिंह और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को रविवार से फतेहपुर बेरी थाने में हिरासत में रखा हुआ है। जहां उन्होंने सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। बता दें कि शराब घोटाले के मामले में रविवार को 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। मुंबई के सांसद संजय राउत ने कहा कि मनीष सिसोदिया के ऊपर जिस तरह से कार्रवाई हुई है उससे लग रहा है कि केंद्र सरकार अपने विरोधियों की आवाज बंद करने की कोशिश कर रही है। क्या भाजपा में हिमालय से लाए हुए संत, महात्मा या साधु बैठे हैं? हमारी पार्टी मनीष सिसोदिया के साथ खड़ी रहेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *