CM भगवंत मान ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

admin

दिल्ली (एकता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात करने पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार श्रमशक्ति भवन में भगवंत मान और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की मुलाकात हो रही है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात किसी खास मुद्दे पर ही हो रही है। भगवंत मान ने समुद्र के रास्ते उड़ीसा से पंजाब में कोयला लाने की शर्त को हटाने के लिए धन्यवाद दिया और गर्मियों में मध्य प्रदेश से सौर ऊर्जा की आपूर्ति और पचवारा कोयला खदान की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की। भगवंत मान ने कहा कि .इस बार भी गर्मी में बिजली की कमी नहीं होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *