मनीष सिसोदिया को CBI ने दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट में किया पेश, आप का विरोध प्रदर्शन जारी

admin

दिल्ली (एकता): डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने सोमवार दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम ने पांच दिन का रिमांड मांगा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने सीबीआई से पूछा कि आपको आरोपी की कस्टडी क्यों चाहिए। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को सीबीआई ने उन्हें 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को देशव्यापी रोष प्रदर्शन देखने को मिला। आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर आप नेता काला रिबन बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आप कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस और आर कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हो गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *