दिल्ली में अलर्ट जारी: मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी आज, AAP पार्टी करेगी देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का माहौल गर्माया हुआ है। जिसके चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार थानाध्यक्षों समेत पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। दरअसल शराब घोटाले के मामले में सीबीआई ने कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आप पार्टी देशव्यापी स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगी। इतना ही नहीं आप समर्थक और कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के सामने हल्ला करेंगे। वह केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे आप कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेंगे।

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि सीबीआई ने 2021-22 की नई आबकारी नीति लागू करने के मामले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। सबूत मिटाने, खातों में हेरा-फेरी, भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। इस मामले में जब भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो दिल्ली सरकार ने अपनी नई नीति को ही वापस ले लिया था। तब से विपक्ष यह सवाल उठा रहा था कि आबकारी नीति में भ्रष्टाचार नहीं हुआ था तो पूरी योजना क्यों वापस लेने पर सरकार मजबूर हुई। जिसपर काफी बवाल मचा हुआ था। अब इस मामले पर सीबीआई ने सख्त कार्रवाई की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *