दिल्ली (एकता): दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में सोमवार को देशव्यापी रोष प्रदर्शन देखने को मिला। मीडिया सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने सेक्टर 37 से पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर पार्टी के कई सीनियर नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। आम आदमी पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने बीजेपी कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर उन्हें दूर ही रोक लिया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और दंगा रोधी सेल की टीम तैनात की गई थी।