दिल्ली (एकता): टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अवनीत कौर हर बार अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को इंप्रेस करती हैं। छोटे पर्दे की एक्ट्रेस अपनी जबरदस्त एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती हैं। वह चाइल्ड आर्टिस्ट सीरियल्स में काम कर रही हैं। अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अवनीत कौर हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक काले रंग की शॉर्ट स्कर्ट में नजर आई। बता दें कि वह इस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थी। फैंस की नजरें उनसे हट ही नहीं रही थी। उन्होंने ब्लेजर कम टॉप को प्यर किया था। कैमरे के सामने हुस्न की रोशनी बिखेरती अवनती की किलर स्माइल की ओर सबका ध्यान था। उन्होंने हाथ में काले रंग का पर्स और नी हाई बूट्स में पहने हुए थे।

बता दें कि अवनीत कौर को छोटी बच्ची बोलकर भी ट्रोल किया जाता है। उसने पहले चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू किया था। 20 साल की उम्र में अवनीत दिलों की रानी बन गई। एक यूजर ने सलाह दी कि ये वेस्टर्न कल्चर छोड़ दो। वहीं अवनीत को लोग कह रहे हैं कि उर्फी की हवा लग गई है।