दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार उर्वशी रौतेला ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया। बता दें कि उर्वशी ने अपने बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार उर्वशी ने एफिल टावर पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो शेयर की। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे अभिनेत्री एफिल टॉवर के सामने हाथों में दिल के आकर के बैलून लेकर खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अद्भुत अनंत आशीर्वादों, उपहारों, कॉलों, ईमेलों के लिए सभी को लाखों धन्यवाद। मैं आप सभी से प्यार करती हूं और मैं आप सभी का प्यार पाने के लिए सुपर धन्य और भाग्यशाली महसूस करती हूं।’
View this post on Instagram
उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वह हाथ में गुलदस्ता लिएबेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उर्वशी के फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी के साथ, उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की। जिस दौरान उर्वशी रौतेला ने फैंस को हिंट देते हुए लिखा कि- ‘कांतारा 2 लोड हो रहा है।’ इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि उर्वशी जल्द ही ऋषभ शेट्टी के साथ पर्दे पर नजर आएंगी।