दिल्ली (एकता): दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। बता दें कि इस दौरान आम आमदी पार्टी के सांसद भारी संख्या में उनके साथ खड़े थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार आप के कई कार्यकर्ता केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सीबीआई मुख्यालय के पास विधायकों की भीड़ इकट्ठी हुई पड़ी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने काफी सुरक्षा इंतजाम किए हुए हैं। पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी है। मनीष सिसोदिया से पूछताछ चल रही है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सिसोदिया पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को इवेंट मैनेजमेंट में बदलने से उन्हें भ्रष्टाचार छिपाने में मदद नहीं मिलेगी। आम आदमी पार्टी ने कहा कि मनीष सिसोदिया शिक्षा में क्रांति लाए हैं क्या सिर्फ यही है उनकी गलती। वह उनके सीबीआई द्वारा पूछताछ से काफी भड़की हुई है।
