Urvashi Rautela ने B’day पर खतरनाक Bungee jumping का शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों के अलावा अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज उर्वशी रौतेला का 29वां जन्मदिन है। अभिनेत्री अपना जन्मदिन इस बार कुछ अलग अंदाज में मना रही हैं। दरअसल उर्वशी ने बर्थडे के दिन एक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस वीडियो में अभिनेत्री ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। हाल ही में उनका वीडियो देखकर यूजर्स उन्हें क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ-साथ पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के नाम से जोड़ कर चुटकी ले रहे हैं। इस वीडियो में उर्वशी रौतेला बंजी जम्पिंग करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

बता दें कि इस पोस्ट में अभिनेत्री ने कहा कि मेरी बर्थडे विश क्या होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन से अच्छा कोई तोहफा नहीं होता है। वह कहती हैं कि मैं जीवन और उसके साथ आने वाली हर चीज को सेलिब्रेट करती हूं। उनके इस वीडियो में फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को देखते हुए एक यूजर ने कहा कि नसीम शाह का पहले से ही बहुत मूड खरब है, वो नहीं करेंगे विश। वहीं कई लोग ऐसे-ऐसे केमेंट करके उनके साथ ऋषभ पंत और नसीम शाह को जोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि उर्वशी और नसीम का नाम कई बार लोग जोड़ चुके हैं। वो बात अलग है कि नसीम ने पहले एक्ट्रेस को पहचानने से इनकार कर दिया था लेकिन जब महीनों बाद उन्होंने क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई दी थी तो उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया। इसी वजह से वह अभिनेत्री के बर्थडे पर उन्हें नसीम के नाम का राग अलाप रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *