दिल्ली (एकता): राम चरण तेजा एक भारतीय अभिनेता और निर्देशक है, जो साउथ सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। सुपरस्टार राम चरण तेलुगु फिल्मों के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। ये टॉलीवूड में प्रसिद्ध कलाकारों में से एक माने जाते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार राम चरण ‘एकेडमी अवार्ड्स 2023’ से पहले अमेरिका में हैं। उनको ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ शो में बुलाया गया था। यह न्यूयॉर्क में लोकप्रिय टॉक शो है।

खास बात यह है कि जैसे ही राम चरण न्यूयॉर्क में लोकप्रिय टॉक शो ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ का हिस्सा बने तो फैंस ने उन्हें बाहर ही घेर लिया। लोग उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए काफी खुश थे। वहीं दूसरी तरफ शो में राम चरण ने ‘आरआरआर’ और एसएस राजामौली की सफलता के बारे में और ‘नए पिता’ बनने के डर के बारे में भी बात की।

उन्होंने ‘आरआरआर’ और राजामौली के बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म महान दोस्ती पर आधारित थी। इसमें सिर्फ भाईचारा ही था। यह राजामौली की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत के अलावा विदेशों में भी काफी धमाल मचाया था। राम चरण ने कहा कि उनके पास अब ज्यादा समय नहीं है क्योंकि वह बहुत यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बस पैकिंग कर रहा हूं। साथ ही उनकी पत्नी उपासना बच्चे के आने से पहले अमेरिका में काफी समय बिताएंगी।
‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट गाने की लिस्ट में ऑस्कर की दौड़ में एंट्री की
फिल्म ‘आरआरआर’ का गाना ‘नाटू नाटू’ एक अंतरराष्ट्रीय गाना बन गया है। इसने बेस्ट गाने की लिस्ट में ऑस्कर की दौड़ में एंट्री की। जब फिल्म के दौरान यह गाना लगा तो सिनेमाघरों में इसने दर्शकों को गलियारों में हूटिंग और डांस करने पर मजबूर कर दिया। काफी लोगों ने इस गाने पर वीडियो, डांस करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। यूएस में फिल्म 3 मार्च को ऑस्कर 2023 से पहले फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है।