दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक खौफनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां जखीरा के पास एक ट्रक ने फ्लाईओवर के पास सो रहे कई मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी के आनंद पर्वत थाना इलाके में हुआ। बता दें कि रात को करीबन 1:00 बजे सड़क पर पीडब्ल्यूडी का काम चल रहा था।
सड़कों पर ठेकेदार जबरदस्ती काम करा रहा था। उसी दौरान आनंद पर्वत थाने की तरफ से एमसीडी की मलबा उठाने वाली डंपर ने 4 लोगों को कुचल दिया जिसमें से एक बच्चा 4 साल का उसके पिता और एक महिला और व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और डंपर हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान पहचान रमेश, सोनम, कल्लू और 4 साल के बच्चे अनुज के रूप में हुई है, जबकि 5वां शख्स घायल बताया जा रहा है। उसकी पहचान मोतीलाल के रूप में हुई है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।