भगवान का करिश्मा! सर्जरी के बिना डॉक्टरों ने मरीज की भोजन नली से एल्यूमीनियम ब्लिस्टर फोइल बाहर निकला

admin

दिल्ली (एकता): ईश्वर के बाद अगर किसी व्यक्ति को जिंदगी देता है तो वह डॉक्टर ही है। इसी लिए इनको भगवान का रूप कहा जाता है। इसी कहावत को दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने सच कर दिखाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार जहां एक बुजुर्गों द्वारा अनजाने में एल्यूमीनियम ब्लिस्टर फॉयल कवर वाली गोली निगल ली, जिसके बाद उसे सीने में तकलीफ होने लगी। उसने राजधानी के एक अस्पताल में अपना इलाज करवाने की सोची। बता दें कि मरीज की भोजन नली में वह बुरी तरह से फंस गई थी।

इस कारण वह कुछ भी निगल नहीं पा रहा था। मरीज की तुरंत एंडोस्कोपी की गई, जिसमें एक बहुत ही कठिन स्थिति सामने आई। आपने छेटो बच्चों को तो अक्सर खिलौने में मौजूद बैटरी सेल, छोटे चुम्बक, ड्राइंग पिन आदि निगलने के बारे में तो सपना होगा लेकिन वह आसानी से तो निकल जाते हैं लेकिन बुजुर्गों द्वारा अनजाने में निगले गए एल्यूमीनियम ब्लिस्टर पन्नी वाली टैबलेट डॉक्टरों के लिए मुश्किल बन गई थी। डॉक्टरों ने काफी सूझ-बूझ से उसे सर्जरी के बिना भोजन नली से बाहर निकला। जिससे मरीज ने राहत की सांस ली। लेकिन दूसरी तरफ अस्पताल में डॉक्टरों का यह चमत्कार देख हर कोई हैरान था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *