दिल्ली MCD सदन में में फिर चले AAP और BJP पार्षदों के बीच लात घूंसे, नहीं हो पाया स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में एमसीडी के सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। स्टैंडिंग कमेटी के कुछ सदस्यों का चुनाव हो गया था, वोटों की गिनती के दौरान घमासान देखते ही देखते चरम पर पहुंच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार आप और बीजेपी पार्षदों में धक्का-मुक्की हुई। बता दें कि सदन में हंगामे का यह तीसरा दिन था। शाम को शांतिपूर्वक चुनाव पूरा हुआ। उसके बाद मतों की गिनती शुरू हुई। सदन मेंआप और भाजपा पार्षदों की हाथापाई देखने लायक थी। चुनाव के दौरान घूंसे चले भी चले। कई पार्षदों को चोटें आईं। महिला पार्षदों के साथ धक्का मुक्की व अभद्रता हुई। जिसके चलते मेयर शैली ओबरॉय ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दिया। अब सोमवार को फिर से स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए सदन की बैठक बुलाई है।

जानिए क्यों हुआ हंगामा

सदन में हंगामा इसलिए हुए कि 250 वोट में से 242 वोट डाले गए थे। 8 वोट कांग्रेस के पार्षदों ने नहीं डाले थे। 242 वोट की काउंटिंग में एक वोट को अमान्य करार दिया गया। इसकी वजह से सदन में हंगामा शुरू हो गया। वही एमसीडी चुनाव में भाजपा ने मेयर पर सही वोट को invalid बताने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा रिकाउंटिंग नहीं कराएगी। हंगामे में कई निगम पार्षद को चोटें लगी। 27 फरवरी तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। 27 तारीख को फिर से स्टेंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया होगी। दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबराय ने बीजेपी के निगम पार्षदों पर भी गंभीर आरोप लगाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *