श्रद्धा हत्याकांड मामला: 7 मार्च को होगी आरोपी आफताब के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड मामले में शुक्रवार को आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि साकेत कोर्ट में आरोप तय करने को लेकर काफी बहस हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार श्रद्धा हत्याकांड मामले में 7 मार्च को अब अगली सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि कोर्ट में शारीरिक रूप से पेश किए जाने के बाद आरोपों पर सुनवाई की तारीख तय हुई। इससे पहले 21 फरवरी को इस मामले को सत्र अदालत को भेज दिया था। पूनावाला पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है। पुलिस ने इस हत्या के केस में आरोपी को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *