दिल्ली (एकता): पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह रणसिंह शेखावत का शुक्रवार सुबह निधन होने से शोक की लहर दौड़ पड़ी। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुणे के अस्पताल में उन्होंने आज 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को वह पुणे में अपने घर के लॉन के बाहर गिर गए थे। उनकी सर्जरी हुई थी, लेकिन बाद में उच्च रक्तचाप, गुर्दे की विफलता आदि सहित कई अन्य जटिलताओं के कारण उन्होंने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और पुत्र राजेंद्र सिंह शेखावत हैं, जो कांग्रेस नेता हैं और अन्य रिश्तेदार आदि हैं। बता दें कि उनके निधन से राजनीतिक पार्टियों में शोक की लहर हैं।