दिल्ली (एकता): दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से पहले आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह को बवाना वार्ड-30 से आप से पार्षद पवन सहरावत ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पवन सहरावत का स्वागत किया। बता दें कि पार्टी में शामिल होते ही मुख्यमंत्री केजरीवाल पर पवन सहरावत ने निशाना साधा है।
स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से पहले AAP को लगा बड़ा झटका, पार्षद पवन सहरावत ने BJP का थामा हाथ
Leave a comment